सीतापुर(संवाददाता):जनता की शिकायतों और समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। तहसील सिधौली में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों का समयान्तर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा किया जाए, जिससे पात्रों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण होना चाहिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर पहुंचकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
विभिन्न तहसीलों में निस्तारण का विवरण
जनपद की सभी तहसीलों में समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त प्रार्थना-पत्रों और मौके पर निस्तारित मामलों की स्थिति इस प्रकार रही:
एक सप्ताह के भीतर शेष शिकायतों के निस्तारण के आदेश
मौके पर निस्तारित न हो सकीं शेष सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को पृष्ठांकित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर अवशेष शिकायतों का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पूरा करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिधौली, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ