#सीतापुर:डीएम और एसपी ने परखी चहलारी घाट की व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):श्रावण मास के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बिसवां स्थित चहलारी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा प्रबंधों, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने घाट के रास्तों को सुगम बनाने तथा जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ