सिधौली,सीतापुर(संवाददाता): जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ बीते दिवस विकास अधिकारी कार्यालय परिसर, सिधौली में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिधौली विधायक मनीष रावत ने किया।
इस अवसर पर विधायक मनीष रावत ने यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को वर्तमान परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम और प्रभावी रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा संबंधी अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अतिथियों ने समाधान किया।जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित खंड विकास अधिकारी, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। योजना के तहत भविष्य में विषय विशेषज्ञों के विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ