सीतापुर(उत्तर प्रदेश)जनपद की पुलिस ने जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। माह जुलाई-2026 की मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली रैंकिंग में सीतापुर पुलिस ने 100% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में यह सफलता मिली है। मूल्यांकन अवधि के दौरान जनपद में डिफाल्टर संदर्भों की संख्या शून्य रही। इस उपलब्धि की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जनपद के सभी 28 थानों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम श्रेणी हासिल की है। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कुल 7,385 शिकायतों में से 6,879 आवेदकों ने पुलिस कार्रवाई पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया, जिससे 93.15% का उच्च संतोषजनक फीडबैक दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक ने इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय आईजीआरएस सेल और सभी थाना प्रभारियों व पुलिसकर्मियों के समर्पित प्रयासों को दिया है।

0 टिप्पणियाँ