#सीतापुर: बिसवां पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की बाइक बरामद.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):बिसवां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में मिली।
सोमवार को पुलिस टीम ने चंदन महमूदपुर नहर पटरी के पास से आरोपी मुनेन्द्र निवासी ग्राम हसनापुर, थाना पिसावां को बिना नंबर प्लेट की सुपर स्पलेंडर बाइक के साथ हिरासत में लिया। ई-चालान ऐप के जरिये जांच करने पर बाइक का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर UP 31 AJ 2033 पाया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी मुनेन्द्र ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक करीब छह माह पूर्व काजीकमालपुर बाजार थाना इमलिया सुल्तानपुर से चुराई थी और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट तोड़ दी थी।प्रभारी निरीक्षक रामराघव सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस और बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी धोखाधड़ी से जुड़ा आपराधिक इतिहास दर्ज है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ