सीतापुर: विद्यालय में छात्र से उत्पीड़न के आरोप में सात छात्रों पर मुकदमा, प्रशासनिक जांच समिति गठित.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सदरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के छात्र के साथ कथित लैंगिक उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सात सीनियर छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, सीनियर छात्रों पर बंद कमरे में उत्पीड़न करने व किसी को बताने पर डराने-धमकाने का आरोप है। डरे-सहमे छात्र द्वारा परिजनों को जानकारी देने के उपरांत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया है। पूरे घटनाक्रम और विद्यालय प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर सभी तथ्यों की गहनता से निष्पक्ष जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ