#सीतापुर:रेडिको खेतान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकाली भव्य तिरंगा यात्रा.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): कंदुनी स्थित रेडिको खेतान लिमिटेड परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिट हेड अंशु श्रीवास्तव ने कर्मचारियों व उनके परिवारों को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सामूहिक समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

समारोह में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी शरद चौधरी ने क्षेत्र में उद्योग की स्थापना और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कंपनी के चेयरमैन डॉ. ललित खेतान व प्रबंधन का आभार जताया।

इस अवसर पर बॉटलिंग विभाग से प्लांट परिसर तक भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई, जिसमें कर्मियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। मंच संचालन एचआर एवं एडमिन हेड अजय गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट व समर्पित सेवाओं के लिए सुरक्षा, हाउसकीपिंग एवं गेस्ट हाउस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कॉलोनी के परिवारों, बच्चों और सभी विभागाध्यक्षों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ