सीतापुर(उत्तर प्रदेश): रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी दूध और नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे खाद्य विभाग की टीम ने शहर के ग्रीकगंज इलाके में छापेमारी कर चार दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
जिला खाद्य निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकानों पर उपलब्ध दूध, पनीर और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता परखी। इस दौरान संदेह के आधार पर कई खाद्य पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य निरीक्षक ने बताया कि लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार पर आमजन को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खोया, पनीर व मिठाई की दुकानों पर यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा।

0 टिप्पणियाँ