सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल UP 34 BR 0239 बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में उप-निरीक्षक रामप्रकाश की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुशील निवासी लोनियन पुरवा और जुगुनू उर्फ संजय निवासी मछली मंडी बाल्दा रोड के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। अभियुक्त जुगुनू पर पूर्व में एनडीपीएस व आबकारी एक्ट और सुशील पर चोरी व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ