कसमंडा सीतापुर(उत्तर प्रदेश): राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड कसमंडा में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित ‘दी नैमिष कैफे मॉडल प्रेरणा कैंटीन’ का विधिवत उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी द्वारा किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
उद्घाटन के दौरान सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन के जरिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और समूह की दीदियों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी कसमंडा, जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक सहित स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ