#सीतापुर: पुलिस ने धरपकड़ अभियान में दबोचे 5 वारंटी, भेजा जेल.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने न्यायालय में विचाराधीन वादों से जुड़े कुल 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तालगांव थाना पुलिस ने मु.अ.सं. 184/10 के तहत वांछित चल रहे तीन वारंटियों चेतराम पुत्र जगन्नाथ, लक्ष्मी पुत्र रामविलास तथा मदन पुत्र जगन्नाथ निवासी अंबावामजरा मदनापुरगढी को गिरफ्तार किया।

वहीं, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 305/22 से संबंधित वारंटी ज्वावा पुत्र स्व. मथुरा निवासी भगवंतपुर व इकबाल पुत्र बाबू निवासी कैमहरा को धर दबोचा। संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ