सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिले में चीनी की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने स्पष्ट किया है कि जनपद में चीनी का भरपूर स्टॉक मौजूद है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें और न ही अनावश्यक भंडारण करें; उपभोक्ता सामान्य रूप से बाजार से चीनी खरीद सकते हैं।
प्रशासनिक टीम द्वारा तहसीलों में थोक विक्रेताओं के गोदामों की सघन जांच कराई गई। सत्यापन के दौरान कुल 2,744 कुंतल चीनी का स्टॉक उपलब्ध पाया गया, जिसमें तहसील सदर में 860, बिसवां में 803, मिश्रिख में 856 और महमूदाबाद में 226 कुंतल चीनी दर्ज की गई। यह समस्त विवरण भारत सरकार के पोर्टल पर भी अपलोड करा दिया गया है।
डीएम ने थोक विक्रेताओं को पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रत्येक शुक्रवार अनिवार्य रूप से स्टॉक घोषित करने और अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।


0 टिप्पणियाँ