खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):कस्बे के मोहल्ला मियां सरांय में 'अल्लामा फ़ज़ले हक़ खैराबादी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अभिषेक गुप्ता ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, ऊर्जा और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नगर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। खैराबाद में युवाओं को जल्द ही आधुनिक खेल स्टेडियम की सौगात मिलेगी, जिसके लिए प्रयास अंतिम चरण में हैं।
इस अवसर पर सभासद आलोक बाजपेई, यूसुफ, राकेश चंद्र गुप्ता 'अप्पू', बलराम कृष्ण पांडेय, इकबाल, रफीक सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ