वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गुरुचरण विश्वविद्यालय के सभागार में प्रख्यात शिक्षाविद एवं चिंतक डॉ. लक्ष्मी निवास कलवार द्वारा लिखित पुस्तक ‘नरेन्द्र मोदी- ए रेयर विजनरी’ का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निरंजन रॉय ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
कुलपति प्रो. निरंजन रॉय ने कहा कि यह पुस्तक मात्र एक जीवनी नहीं, बल्कि परिवर्तनकारी नेतृत्व और 'विकसित भारत @2047' के विजन का गहन अध्ययन है। उन्होंने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय जॉब क्रिएटर बनने का आह्वान किया। लेखक डॉ. कलवार ने बताया कि स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के पीछे के विजन को इस पुस्तक में समेटा गया है।
कुल 12 अध्यायों में विभाजित यह कृति प्रधानमंत्री के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनके ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रकाश डालती है। समारोह में विभिन्न संकायों के डीन, प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ