#सीतापुर:एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: सीतापुर में आतंक का पर्याय बने चार पर लगा गैंगस्टर एक्ट.

 सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम  के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार, गैंगलीडर सौरभ त्रिवेदी निवासी गौरिया कलां, थाना कोतवाली देहात अपने गिरोह के सदस्यों श्याम किशोर सिंह उर्फ कल्लू निवासी गौरिया कलां, सूरज निवासी लोधपुरवा अनोगी, थाना संदनाऔर भानू उर्फ प्रशांत लोध निवासी चंदेहरा, थाना कमलापुर के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इलाके में इनके आतंक के कारण आम लोग इनके खिलाफ गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाते थे।

इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली नगर व संदना थाने में चोरी से संबंधित छह-छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियुक्तों द्वारा अपराध के जरिए अवैध रूप से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति को चिह्नित कर शीघ्र जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ