बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यक्रम में प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं की लाभांश राशि बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा का क्षेत्र में स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिसवां तहसील सभागार में विशाल एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण कोटेदारों को दिखाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि सरकार का यह कदम कोटेदारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जनहितकारी नीतियों से विक्रेताओं का मनोबल मजबूत हुआ है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी राहुल सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, आपूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मधुकांत मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत वर्मा और आपूर्ति लिपिक सुजीत द्विवेदी सहित भारी संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ