#सीतापुर:महोली में अवैध राइफल व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत महोली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध देशी राइफल और कारतूसों के साथ धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी महोली नागेन्द्र चौबे के पर्यवेक्षण में स्थानीय पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उमेश सिंह पुत्र स्व. इंस्पेक्टर सिंह, निवासी अंगरौरा थाना महोली को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर की अवैध देशी राइफल, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, बरामद शस्त्र के संबंध में अभियुक्त के खिलाफ थाना महोली में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को सक्षम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की पड़ताल में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ