#सीतापुर:महमूदाबाद से चार किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस.

महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मवेशियों के लिए घास लेने गईं दो सगी बहनों सहित चार किशोरियां गुरुवार शाम से लापता हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 और 15 वर्ष की दो सगी बहनें गांव की ही 14 व 16 वर्ष की दो अन्य किशोरियों के साथ निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, किंतु उनका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, लापता युवतियों की खोजबीन के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और आवश्यक सुराग जुटाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ