#सीतापुर में 'हर घर तिरंगा' की तैयारी, 9 से 15 अगस्त तक चलेंगे विविध कार्यक्रम, प्रशासन ने जारी की रूपरेखा.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव के अवसर पर जनपद में 09 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन सीतापुर ने इस सात दिवसीय अभियान की रूपरेखा जारी की है.

अभियान का शुभारंभ 9 अगस्त को नगर पालिका व नगर पंचायतों की मलिन बस्तियों में कार्यक्रमों के साथ होगा। 10 अगस्त को विकास खंड परिसरों में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 11 अगस्त को पुलिस लाइन से जीआईसी मैदान तक दोपहिया वाहन तिरंगा रैली निकाली जाएगी। 12 अगस्त को डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की रैली आयोजित होगी। इसके बाद 13 अगस्त को भूमिजा बहुउद्देशीय हॉल में 'तिरंगा कंसर्ट', 14 अगस्त को विकास भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी व शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 15 अगस्त को सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण व सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इसका समापन होगा। प्रशासन ने सभी जनपद वासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ