सीतापुर(उत्तर प्रदेश): नगर पालिका परिषद सीतापुर में आगामी 12 अगस्त बुधवार को भवनों व भू-खंडों के नामांकन, नामांतरण एवं कर वसूली से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर के निर्देशानुसार यह कैंप पालिका कार्यालय सभागार में सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक चलेगा।
प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर का संचालन राजस्व निर्धारण अधिकारी की देख-रेख में होगा। इसमें नागरिकों की सुविधा के लिए वार्डवार लिपिकों व राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कैंप के दौरान कोई पत्रावली अनुपलब्ध या मिसप्लेस पाई गई, तो संबंधित लिपिक के खिलाफ 'उ.प्र. सरकारी सेवक नियमावली 1956' के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यह भी साफ किया गया है कि नजूल भूमि सरकारी होने के कारण उस पर नामांतरण की प्रक्रिया लागू नहीं होगी। नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करा सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ