बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):नगर के सौभाग्यम रिसॉर्ट में इनर व्हील क्लब की ओर से हरियाली तीज उत्सव अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी मानसी जायसवाल व किरण सिंघल ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन माह में मनाया जाने वाला यह उत्सव सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। महिलाएं पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और वैवाहिक खुशहाली की कामना के साथ यह पर्व मनाती हैं। इस अवसर पर हरे रंग के वस्त्र पहनने, हाथों में मेहंदी रचाने, झूला झूलने और पारंपरिक व्यंजन बनाने की समृद्ध परंपरा रही है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सचिव निधि सिंघल, उपाध्यक्ष विनीता गुप्ता, तुलसी गुप्ता, ऑडिटर ज्योति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवानी अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर रेनू मेहरोत्रा, गुंजन सेठ, कुसुम कपूर और अंजली राजवंशी समेत क्लब की तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहीं।


0 टिप्पणियाँ