#सीतापुर:​खाकी को खेल की सौगात, एसपी अंकुर अग्रवाल ने किया बैडमिंटन हॉल का शुभारंभ.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस लाइन परिसर में रविवार को नवनिर्मित बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उद्घाटन के उपरांत एसपी ने बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस बैडमिंटन हॉल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, मानसिक स्वास्थ्य और खेल कौशल में सुधार लाना है। पुलिस सेवा की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या में खेलकूद मानसिक तनाव दूर करने के साथ-साथ कार्यक्षमता, अनुशासन और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नेहा त्रिपाठी तथा प्रतिसार निरीक्षक शिवबालक वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ