#सीतापुर:25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद.

अटारिया,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):अटरिया थाना पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सिधौली विशाल गुप्ता के नेतृत्व में अटरिया पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सघनपुर मजरा छावन निवासी लाल बिहारी को गिरफ्तार किया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिस पर एसपी की ओर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्रा ने बताया कि लाल बिहारी पर पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अलावा आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ