सीतापुर(उत्तर प्रदेश) : जिले में कृषि यंत्रों पर सरकारी अनुदान पाने वाले किसानों के भाग्य का फैसला 21 अगस्त को होगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन में सुबह 11 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और इन-सीटू योजना के तहत 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक जिन किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है, उनका चयन रैंडम ई-लॉटरी के जरिए ब्लॉकवार और यंत्रवार किया जाएगा। कृषि विभाग ने सभी आवेदक किसानों को तय समय पर उपस्थित रहने को कहा है। अनुपस्थित रहने वाले किसानों की चयन परिणाम पर सहमति मान ली जाएगी।
चयनित किसानों को एसएमएस से सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद किसानों को निर्धारित 30 से 45 दिनों के भीतर अधिकृत विक्रेता से यंत्र खरीदकर उसका बिल और फोटो विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।

0 टिप्पणियाँ