सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिले के किसानों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग ने राज्य मशरूम प्रयोगशाला, सेक्टर-जी, अलीगंज लखनऊ में वर्ष 2026-27 के लिए छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का वार्षिक पंचांग जारी किया है।
जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार, प्रशिक्षण बैच 7 सितंबर, 5 अक्टूबर, 2 नवंबर, 14 दिसंबर 2026 तथा 4 जनवरी, 1 फरवरी और 15 मार्च 2027 से प्रारंभ होंगे। प्रत्येक बैच के लिए कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें अभ्यर्थियों को 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का शुल्क मात्र 50 रुपये निर्धारित है। प्रशिक्षणार्थियों को रहने व खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी और इसके लिए कोई मानदेय देय नहीं होगा। इच्छुक कृषक व उद्यमी किसी भी निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रयोगशाला प्रभारी के दूरभाष नंबर 9451142235 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ