#सीतापुर:​थानगांव थाने में आज फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे डीएम, मौके पर ही होगा त्वरित निस्तारण.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार, 22 अगस्त 2026 को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। तहसील महमूदाबाद अंतर्गत थानगांव थाने में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, क्षेत्रीय नागरिक अपनी राजस्व, पुलिस व अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर निर्धारित समय पर थाने पहुंचकर सीधे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रहेगी, ताकि मामलों की जांच कर मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय से उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं दर्ज कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ