मिश्रिख,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): विकास खंड मिश्रिख के उच्च प्राथमिक (कम्पोजिट) विद्यालय फुलरूवा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक वीडियो पर बेसिक शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लेकर संवेदनशीलता दिखाई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वस्तुस्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया है, जिससे विभाग को बदनाम करने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश भी सामने आई है।
प्रकरण सामने आते ही खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय ने समस्या के निस्तारण के लिए तत्परता दिखाई। विभाग ने आश्वस्त किया है कि 'ऑपरेशन कायाकल्प' के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत से बेहतर समन्वय बनाकर नाली खुलवाने और मिट्टी भराव का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाएगा, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


0 टिप्पणियाँ