सीतापुर(उत्तर प्रदेश) जिला कारागार में बंद तंबौर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर निसार (76) की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम ड्योडीडीह निवासी निसार को बीते 8 अगस्त को अवैध असलहा फैक्ट्री संचालन के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। देर रात बैरक में अचानक उसका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन उसे पहले जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल अधीक्षक प्रीति यादव के अनुसार, निसार पहले से ही डायबिटीज और पुरानी टीबी की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

0 टिप्पणियाँ