#सीतापुर:अवैध असलहा सहित चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थाना तालगांव पुलिस ने मजलिसपुर मोड़ स्थित मंदिर के पीछे किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो पुलिस के हिस्ट्रीशीटर हैं।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। घेराबंदी कर पुलिस ने भाग रहे विजय निवासी मानपुर, ओमकार और रंजीत निवासी रेऊसा को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो इलाकों में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो तमंचे, जिंदा व मिस कारतूस और 560 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सीतापुर और लखीमपुर खीरी जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी व आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ