#सीतापुर:डीएम ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, एमडीएम संग परखी शिक्षा की गुणवत्ता.

परसेंडी,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को विकास खण्ड परसेण्डी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका देखी और प्रधानाध्यापक से बच्चों की संख्या की जानकारी ली। इसके बाद रसोईघर पहुंचकर उन्होंने पकाए गए मिड-डे-मील के भोजन की गुणवत्ता परखी। डीएम ने कक्षा दो में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और एक छात्रा से पुस्तक पढ़वाई। छात्रा द्वारा सही तरीके से पुस्तक पढ़े जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की।

जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि एमडीएम शेड की बेहतर साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रधानाध्यापक स्वयं भोजन को परखें और बच्चों के साथ ही बैठकर भोजन करें।


 विद्यालय परिसर में स्पष्ट वॉल पेंटिंग देखकर उन्होंने प्रधानाध्यापक की प्रशंसा भी की। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ