#सीतापुर:महमूदाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन,वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत चार शातिरों पर लगा गैंगस्टर.

 सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में अपराध रोकथाम अभियान के तहत महमूदाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत चार शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कार्रवाई की जद में आए अभियुक्तों में गैंगलीडर सलमान उर्फ गर्री रमुवापुर, नसीम बेलदारी टोला, इब्राहिम उर्फ मो0 इब्राहिम सरावगी टोला और आमीर उर्फ मो0 आमिर कुरैशी मार्ग, महमूदाबाद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सीतापुर और लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ कमाता था। समाज में इनके आतंक के कारण आम लोग इनके खिलाफ गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाते थे। महमूदाबाद थाने में धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब इन अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के जब्तीकरण की तैयारी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ