मछरेहटा:सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के मुख्य मार्गों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजार क्षेत्रों का जायजा लिया तथा दुकानदारों व स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस मुस्तैदी और गश्त से जहां अराजक तत्वों में भय का माहौल है, वहीं स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।


0 टिप्पणियाँ