सीतापुर(उत्तर प्रदेश):पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 07 वांछित और वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों बबलू उर्फ राजकुमार और कुलदीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 17 साइकिलें बरामद की हैं तथा आरोपी कुलदीप का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
इसके अतिरिक्त, थाना थानगांव पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त मयंक सिंह को, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने पुराने मामले में वांछित ललतू को, और थाना सदरपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत जगतपाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही, थाना रामपुर मथुरा पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अखिलेश यादव और अन्य धाराओं में वांछित कौशल को गिरफ्तार कर सभी का चालान माननीय न्यायालय कर दिया है।


0 टिप्पणियाँ