सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर समेत कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अभियान के दौरान बिसवां पुलिस टीम ने सकरन थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अमीश कुमार पासी निवासी लहरपुर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर डकैती, जानलेवा हमले व गैंगस्टर एक्ट समेत 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उधर, अटरिया पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित अनिल मिश्रा को दबोचा।
इसके अतिरिक्त सिधौली पुलिस ने एक, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने तीन, रेऊसा पुलिस ने तीन और महमूदाबाद पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की।


0 टिप्पणियाँ