#सीतापुर में 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन, 25 अगस्त तक करें आवेदन.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सीतापुर के तत्वावधान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है।

खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लखनऊ के निर्देशन में वर्ष 2026-27 के लिए 100 दिवसीय विशेष खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। प्रभारी अधिकारी के अनुसार, इस निःशुल्क या विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। प्रवेश के लिए जाति प्रमाण-पत्र (एससी/एसटी) और स्वप्रमाणित पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। इस बैच में कुल 30 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय समय में राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, सीतापुर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तय की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ