#सीतापुर:पुलिस का शिकंजा,अभियान चलाकर छह वांछित व वारंटी गिरफ्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर एक वांछित समेत कुल छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई के तहत थाना मानपुर पुलिस ने पुराने मामलों में फरार वारंटी प्यारेलाल निवासी बल्देवनगर और श्रीराम निवासी करौंदीपुर को पकड़ा। वहीं, रामपुर मथुरा पुलिस ने वारंटी मुकेश गिरि निवासी सेथरवन को गिरफ्तार किया।

उधर, महोली पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ निवासी कचुरी को दबोचा। इसके अलावा, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने वाद संख्या 2401764/18 से जुड़े दो वारंटियों मुरउ और निसार निवासी माधवपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ