#सीतापुर:कमलापुर में केक काटकर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, नवजात बच्चियों को बांटी गई किट.

कमलापुर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कमलापुर में वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 के तत्वावधान में कन्या जन्मोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी उपस्थित रहीं।

समारोह के दौरान नवजात कन्याओं के जन्म की खुशी में केक काटा गया और मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर नवजात बच्चियों को उपहार स्वरूप हिमालया बेबी किट भी भेंट की गई। मुख्य अतिथि ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश देते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजकुमार यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक स्मिता वैश्य समेत स्वास्थ्य विभाग और वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ