#सीतापुर:एसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 23 वांछित और वारंटी भेजे गए सलाखों के पीछे.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 23 वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अभियान के तहत इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने सर्वाधिक चार, महमूदाबाद व पिसावां पुलिस ने तीन-तीन तथा सकरन, रामपुर मथुरा और तालगांव पुलिस ने दो-दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। मिश्रित पुलिस ने भी एक वारंटी को पकड़ा।

वहीं, बिसवां पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे चार आरोपियों शमशाद, जाहिद अली, सफीकुन और जाफरी सभी निवासी कुतुबपुर को दबोच लिया। इसके अलावा मानपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सोलर पैनल की केबल चुराते दो शातिर चोरों नीरज गौतम अमीननगर व अंकित मिश्रा सहसपुर को चोरी की केबल और कटर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ