सीतापुर(उत्तर प्रदेश): विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर एक सप्ताह के भीतर आख्या शिकायतकर्ता व उप कृषि निदेशक कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
किसान दिवस में कुल 42 समस्याएं दर्ज हुईं, जिनमें सर्वाधिक मामले विद्युत और राजस्व विभाग से जुड़े रहे। उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी कि कृषि यंत्रों के चयन की लॉटरी 21 अगस्त को एनआईसी में निकाली जाएगी।
इसके अलावा कृषि रक्षा व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों में कीट नियंत्रण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा आलू बीज व मखाने की खेती पर मिलने वाले सरकारी अनुदान की प्रक्रिया से अवगत कराया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ