#सीतापुर:प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल इटदहा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी.

मानपुर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल इटदहा में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे भारत माता के जयकारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से गुजरे। इसके बाद विद्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान हुआ।

ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में उपस्थित ग्रामवासियों ने अपने विचार साझा करते हुए अमर शहीदों के बलिदान को याद किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता, पवन सिंह, मेवालाल,तैनात समस्त शैक्षिक स्टाफ और प्रधान प्रतिनिधि संजय शुक्ला, विनय शुक्ल 'मोनी' व ग्राम वासी उपस्थित रहे। अंत में सभी बच्चों व ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ