खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):नगर पालिका परिषद खैराबाद के कार्यालय प्रांगण में आज देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरा कार्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ नजर आया और माहौल देशभक्तिपूर्ण था।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण से हुई उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार राणा समेत समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभी ने हाथ में तिरंगा थामकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।



0 टिप्पणियाँ