#सीतापुर: नवोदय विद्यालय में व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने जताई आपत्ति, डीएम ने लिया जायजा.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): ऐलिया विकासखंड के हरधौरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने हॉस्टल व भोजन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। कुछ छात्रों ने कमरों में रहकर अपनी बात रखी। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और छात्रों से सीधे संवाद किया।

छात्रों ने अवगत कराया कि रात के समय परिसर में जलापूर्ति बंद रहने से उन्हें 100 से 200 मीटर दूर स्थित नल पर जाना पड़ता है, जिससे बरसात व अंधेरे में परेशानी होती है। साथ ही उन्होंने मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय का रूटीन निरीक्षण किया गया है और शिक्षकों व छात्रों के साथ बैठकर स्थिति की समीक्षा की गई है। उन्होंने रसोईघर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए तथा विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ