#सीतापुर:एसपी के निर्देश पर चला धरपकड़ अभियान, नगर कोतवाली समेत चार थानों की पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार.

सीतापुर(संवाददाता)।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 8 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों, चौबेटोला निवासी हरिओम गुप्ता तथा घंटाघर निवासी हिमांशु सोनकर और सुजाता सोनकर को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना तालगांव पुलिस ने गौरियाझाल निवासी दो वारंटियों गुनीराम उर्फ गनीराम व रामचंद्र को पकड़ा। थाना संदना पुलिस ने बड़ी कुसौली निवासी कुंदनलाल व गोविन्दापुरा निवासी शेर बहादुर सिंह तथा थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने बीबीपुर निवासी वारंटी गंगाराम को दबोच लिया।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ