#सीतापुर:चोरी के दो शातिर अपराधियों पर लगा गैंगस्टर, अवैध संपत्ति होगी जब्त.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की वारदातों में संलिप्त एक गिरोह के दो शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्रकरण में पुलिस ने गिरोह के सरगना करन शुक्ला निवासी शिवथान, थाना मानपुर और उसके साथी सूरज यादव निवासी हथिया मल्हपुर, थाना इमलिया सुल्तानपुर के खिलाफ थाना बिसवां में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त सुसंगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनके खौफ के कारण आम जनता अदालत में गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाती थी। गैंग लीडर करन शुक्ला पर सीतापुर व खीरी जिले में 11 तथा सूरज यादव पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनकी अपराध से अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ