#सीतापुर:जानलेवा हमले के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, आला कत्ल चाकू बरामद.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): नगर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए गए निर्देशों के क्रम में एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व सीओ नगर कपूर कुमार के मार्गदर्शन में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मु0अ0सं0 227/2026 के तहत वांछित शोएब और उसके पिता सलीम निवासी मोहल्ला सरदार फार्म कमेला दुर्गापुरवा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी शोएब की पैंट की जेब से 09 अंगुल लंबा स्टील का चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में शोएब ने कबूल किया कि इसी चाकू से उसने आयन और दानिश पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सलीम का आपराधिक इतिहास भी है, उस पर थाना रेउसा में भी एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, आरक्षी देवानंद सागर और महिला आरक्षी रश्मि सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ