#सीतापुर: तोरण द्वार से ग्रामीण स्टेडियम तक स्थलीय निरीक्षण, मंत्री ने गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन के दिए आदेश.

 सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद के प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने क्षेत्र की विभिन्न विकास व पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति और निर्माण गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। नैमिषारण्य में लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर वैदिक थीम के अनुरूप बन रहे तोरण द्वार के निरीक्षण के दौरान पत्थर, सीमेंट व ईंट की गुणवत्ता मानकों के विपरीत मिलने पर उन्होंने भारी असंतोष जताया। मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने और तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने पर्यटकों के लिए बन रही पार्किंग, टूरिस्ट सुविधा केंद्र तथा मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अनोगी में निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम का भी भौतिक सत्यापन किया। मंत्री ने कहा कि सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता और गुणवत्ता आवश्यक है, लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


इस मौके पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ