सीतापुर (जागरण संवाददाता): खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण व प्रशिक्षण केंद्र, सीतापुर द्वारा स्वरोजगार योजना वर्ष 2026-27 के तहत एक मासिक कुकिंग एवं व्यंजन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है।
प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र, रामाधार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता साक्षर होना अनिवार्य है तथा 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय समय के दौरान केंद्र से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित आधार कार्ड की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

0 टिप्पणियाँ