#सीतापुर:सिविल लाइंस में 1.157 हेक्टेयर नजूल भूमि को कब्जे में लेगा प्रशासन, कोतवाली का होगा विस्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शहर के सिविल लाइन क्षेत्र छावनी कदीम स्थित गाटा संख्या 343 की लगभग 1.157 हेक्टेयर नजूल भूमि को जिला प्रशासन ने वापस सरकारी खाते में दर्ज और अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अदालत से सार्वजनिक नोटिस जारी होने के बाद हड़कंप मच गया है।

अंग्रेजों के जमाने में आवंटित पट्टे दशकों पूर्व 1913 से 1966 के बीच ही समाप्त हो चुके थे। इस भूखंड में से 0.0427 हेक्टेयर हिस्सा फ्री-होल्ड है, जबकि शेष 1.115 हेक्टेयर भूमि पर बने गेस्ट हाउस, अस्पताल, दुकानें और रिहायशी निर्माण अब कार्रवाई के दायरे में हैं।

प्रशासन इस पूरी भूमि का उपयोग थाना कोतवाली नगर के कायाकल्प, बहुमंजिला बैरक, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र और पुलिस आवासीय भवनों के निर्माण के लिए करेगा। सब-रजिस्ट्रार को जमीन की खरीद-फरोख्त व रजिस्ट्री रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कब्जेदारों को 15 दिनों के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत करने की अंतिम मोहलत दी गई है, जिसकी अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ