#सीतापुर:बेहटा: सर्वसम्मति से हुआ ब्लॉक शिक्षक संघ का गठन, शिक्षकों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प.

तंबौर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): बेहटा के ब्लॉक शिक्षक संघ की आम सभा संरक्षक धीरेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

घोषित कार्यकारिणी में सिद्धार्थ पटेल को अध्यक्ष और चंद्रिका प्रसाद को मंत्री चुना गया। राहुल सिंह रघुवंशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वर्मा संयुक्त मंत्री, शिवम मित्तल अकाउंटेंट, लवकुश गोयल ऑडिटर तथा शिवम शुक्ला मीडिया प्रभारी बनाए गए। इसके साथ ही तुफैल अहमद, सोनेन्द्र खंडेलवाल, गौरव यादव, गौरव मिश्रा व रीता वर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। आशीष तिवारी, अंजली सिंह, ब्रजेंद्र कुमार, शैलेन्द्र सिंह व प्रद्युम्न वर्मा संगठन मंत्री मनोनीत हुए।

अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और अधिकारों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर महेंद्र सिंह पटेल, राजकुमार, सत्येंद्र वर्मा व विनोद चौरसिया सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ