सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस लाइन स्थित टाइप-1 आवास संख्या 142 से सोमवार देर रात तेज बदबू आने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे के फर्श पर हेड कांस्टेबल अजय कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव करीब तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई है।
मूल रूप से उन्नाव निवासी अजय कुमार का 21 नवंबर 2025 को लखीमपुर खीरी तबादला हो चुका था, लेकिन उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किया था। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी, सीओ व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कमरे से शराब के सात पाउच बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में किसी आपराधिक घटना के स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं।
सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।


0 टिप्पणियाँ